गोण्डा , फरवरी 21 -- उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र में गोंडा-बलरामपुर रोड पर शिवगढ़ पौधशाला के पास शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के धनौली गांव निवासी आकाश साहू (15) अपने साथी दीपांशु (19) के साथ बलरामपुर से रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान पौधशाला के पास सामने से आ रही अनियंत्रित बस ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फरार बस चालक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित