गोण्डा , जून 26 -- उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के पटेलनगर मोहल्ले में स्थित पाण्डेय तालाब में शुक्रवार को बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गयी।
पुलिस के अनुसार,नगर कोतवाली इलाके के पटेल नगर में स्थित पाण्डेय तालाब में बुजुर्ग का उतराता शव मिला। मृतक की पहचान राजा मोहल्ले के रहने वाले कैलाश नंद मिथलेश कुमार (60) के तौर पर हुयी है। पूर्व सभासद विकास जायसवाल की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस के जवानों ने शव को तालाब से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। घटना की गहन जांच में पुलिस जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित