गोण्डा , मई 06 -- उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बनघुसरा गांव के पास हुये एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात जिले बेलसर स्थित माधवपुर में एक रिश्तेदार की बारात से बाइक पर लौट रहे विवेक कनौजिया (22) और विशाल (25) की बाइक तिवारी मार्केट के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि दोनों को घायलावस्था में एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित