गोड्डा , मार्च 02 -- झारखंड के गोड्डा जिला के महागामा सब्डिविजन के मुख्य केंचुआ चौक स्थित बैंक आफ इंडिया में आज तीन की संख्या में हेलमेट पहन कर अपराधियों ने घुसने का प्रयास किया।
बैंक के गार्ड 50 वर्षीय बिनोद कुमार ने अपराधी को हेलमेट उतारने के लिए बोला। इसपर अपराधी ने हेलमेट नहीं उतारने की बात कही। अपराधी और गार्ड के बीच हाथापाही होने लगा और गार्ड ने एक अपराधी को पटक दिया। दूसरे अपराधी ने गार्ड को घक्का दे कर गिरा दिया और गार्ड पर फायरिंग कर दिया। जिससे गार्ड के कंधे पर गोली लग गयी।
सूचना मिलते ही महागामा थाना प्रभारी के साथ एस डीपीओ चन्द्रशेखर आजाद ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दिया है। बैंक के आस पास के सीसीटीवी कैमरे से अपराधी को पता लगाने की कोशिश की जा रही है। अपराधी और गार्ड के बीच उठा पटक से लोगों की भीड़ जमा होने लगी। अपराधी भीड़ को देखते हुए दो फायरिंग कर के मोटर साइकिल पर सवार हो कर फरार हो गये। अपराधी बाइक से आये थे।
एसडीपीओ चन्द्र शेखर आजाद ने कहा अपराधी किसी भी जगह छिपे होगें जल्द ही पकड़े जाएंगे।
।ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा महागामा में अपराध किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जायेगा। अपराधी बैंक लूट नहीं सके। गार्ड को गोड्डा रेफर कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित