गोड्डा , फरवरी 26 -- झारखंड के गोड्डा जिले के टाऊन थाना क्षेत्र में सहायक अवर निरीक्षक की छत से गिरने से मौत गई है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज अशोक यादव अपने आवास के छत पर चहलकदमी कर रहे थे आचानक पैर पिछल गया और छत के नीचे गिर गये। जिससे बुरी तरह घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ डाक्टर ने भागलपुर रेफर कर दिया गया था। भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
गोड्डा टाउन थाना में कार्यरत सहायक अवर निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर की लहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित