अलवर , मार्च 14 -- राजस्थान में राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे दिवंगत सुखदेव सिंह गोगामेडी की पत्नी शीला शेखावत ने गोगामेड़ी की हत्या के विदेश में बैठे आरोपियों को भारत लाने की मांग की है।
सुश्री शीला शेखावत ने शनिवार को यहां पत्रकारों से कहा कि वह इस मुद्दे पर 29 मार्च को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगी। उन्होंने कहा कि गोगामेडी की हत्या को करीब दो वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में कार्रवाई की रफ्तार बेहद धीमी है, जिससे परिवार और समर्थकों में भारी आक्रोश है। उन्होंने इस बात पर अफसोस व्यक्त किया कि इस मामले को राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंपा गया है लेकिन दो वर्ष बाद भी उसकी जांच का कोई पता नहीं चला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित