हरिद्वार , जनवरी 30 -- उत्तराखंड में हरिद्वार के थाना बहादराबाद क्षेत्र अंतर्गत चौकी शान्तरशाह को मरगूबपुर गांव में शुक्रवार को महिला के घेर में गोकशी किए जाने की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां से लगभग 50 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया।

पुलिस जांच में गोकशी की घटना में आलीम पुत्र अब्दुला, शमीम पुत्र अख्तर, मुस्तकीम पुत्र यामीन एवं शेर आलम पुत्र शब्बीर की संलिप्तता पाई गई। मौके पर मौजूद महिला आरोपी को महिला होमगार्ड की उपस्थिति में हिरासत में लिया गया। इसके अलावा शेर मोहम्मद एवं शमीम को उनके ठिकानों पर दबिश देकर पुलिस ने हिरासत में लिया है।

मौके पर पशु चिकित्साधिकारी को बुलाया गया, जिनके द्वारा प्रथम दृष्टया बरामद मांस को गौवंशीय पशु का बताया गया। परीक्षण के लिए मांस के नमूने लेकर शेष बरामद गोमांस को नजदीकी खाली स्थान पर अम्लीय छिड़काव कर नष्ट किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित