गोंदिया , अक्टूबर 01 -- महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में गोंदिया-गोरेगांव रोड पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि गुरुवार आधी रात के बाद यह दुर्घटना हिरदामली और मिल्टोली गांवों के बीच हुई, जब दोनों मोटरसाइकिलें ज़ोरदार तरीके से टकरा गयी, जिससे दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा। मृतकों की पहचान गोरेगांव के रहने वाले पीयूष योगेश बारेवार (28) और गोरेगांव तालुका के सोनी गांव के रहने वाले मनोज कुरंजेकर (27) और विनय कोहारे (28) के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पीयूष और उसके दोस्त गणेश विसर्जन जुलूस देखने के लिए गोंदिया गये थे और देर रात गोरेगांव लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। घायल युवक को गोंदिया के एक निजी अस्पताल ले जाया गया और उसका इलाज गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित