लखनऊ , जून 6 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आज गोंडा स्थित माँ बाराही देवी धाम की पावन धरती पर जनकल्याण और विकास को समर्पित 262 परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सहभागी होंगे। इन परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 516 करोड़ रुपये है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकास परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि ये योजनाएं जनपद के विकास को नई गति प्रदान करेंगी तथा क्षेत्र की प्रगति और समृद्धि के संकल्प को और अधिक मजबूत बनाएंगी।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। गोंडा में शुरू होने वाली ये परियोजनाएं स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास को भी नई दिशा देंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित