गोंडा , सितंबर 7 -- उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के खरगूपुर क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार जीप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो छात्रों की मृत्यु हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, खरगूपुर-इटियाथोक मार्ग पर कस्बा बाजार निवासी अमन (14) और विपिन मौर्य (15) बाइक से कोचिंग जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित जीप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद जीप चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित