गोंडा, जुलाई 13 -- उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले की नगर पालिका परिषद में तैनात नजूल लिपिक को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम नें सोमवार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नगर के एलबीएस चौराहा के पास स्थित जॉन पार्कर शोरूम की इमारत को 45 नंबर रजिस्टर में दुरुस्त करने और अन्य सरकारी प्रक्रिया के नाम पर वादी परिवर्तन शुक्ला से आरोपी लिपिक गुरुचरण पांडेय ने एक लाख रुपये घूस के तौर पर मांग थे।
वह यह रकम राधाकुंड वार्ड के सभासद अधिवक्ता अलंकार सिंह के आवास पर एक कमरे में ले रहा था कि शिकायत पर मौके पर पहुंची भ्रष्टाचार निवारण टीम नें तत्काल प्रभाव से जाल बिछाकर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर नगर पुलिस को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित