गोंडा, जुलाई 26 -- उत्तर-प्रदेश में गोण्डा जिले कें देहात कोतवाली क्षेत्र कें बेसियाचैन गांव में रविवार को जम्मू नहीं जाने देने से नाराज पुत्र ने पिता को धारदार हथियार से बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों कें अनुसार,जिले के देहात कोतवाली अंतर्गत भट्टा गांव निवासी दिव्यांग बिशन लाल का सात वर्षीय छोटा पुत्र उसके बड़े पुत्बेर संग चाचा -चाची के यहां जम्मू जाने की जिद्द पर अड़ा था। पिता ने जब उसे जाने से मना करते हुये डांट दिया तो नाराज होकर आरोपी बच्चे ने घर कें बाहर सो रहे पैर से दिव्यांग पिता पर गंडासे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों से बिशनलाल को उपचार कें लिये मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया हैं । पुलिस ने मामला दर्ज कर हथियार बरामद कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित