चंडीगढ़ , मार्च 28 -- ईरान-इजरायल युद्ध के चलते संभावित गैस संकट को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन ने शहर में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शनों को तेजी से बढ़ाने की योजना बनाई है। इसके तहत अगले एक सप्ताह तक रेजिडेंशियल क्षेत्रों में विशेष कैंप लगाए जाएंगे जहां लोगों को तुरंत पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे।

प्रशासन ने वर्तमान 22 हजार कनेक्शनों की संख्या को बढ़ाकर 1 लाख तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। इसके साथ ही संबंधित कंपनी इंडियन ऑयल अदानी गैस लिमिटेड को निर्देश दिए गए हैं कि हर आवेदन को तीन दिन के भीतर मंजूरी दी जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित