चंडीगढ़ , मार्च 28 -- ईरान-इजरायल युद्ध के कारण संभावित गैस संकट को देखते हुए केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए शहर में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शनों को तेजी से बढ़ाने की योजना बनायी है।
इसके तहत अगले एक सप्ताह तक आवासीय क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाये जाएंगे जहां लोगों को तुरंत पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराये जाएंगे।
प्रशासन ने वर्तमान 22 हजार कनेक्शनों की संख्या को बढ़ाकर एक लाख तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। इसके साथ ही संबंधित कंपनी इंडियन ऑयल अदानी गैस लिमिटेड को निर्देश दिये गये हैं कि हर आवेदन को तीन दिन के भीतर मंजूरी दी जाये।
शहर के केवल 30 प्रतिशत हिस्से में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) सुविधा उपलब्ध है, जबकि तीन लाख से अधिक एलपीजी कनेक्शन अभी भी सक्रिय हैं। प्रशासन इन एलपीजी कनेक्शनों को चरणबद्ध तरीके से पीएनजी में बदलने की तैयारी कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित