चेन्नई , जून 25 -- तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक निजी समुद्री खाद्य प्रसस्ंकरण और निर्यात इकाई में गत रविवार को अमोनिया गैस रिसाव की घटना में मरने वालों की संख्या गुरुवार को बढ़कर 11 हो गयी है।

अधिकारियों के मुताबिक ओडिशा की एक और महिला की सरकारी अस्पताल में मौत हो गयी। मृतकों में सभी महिलाएं थीं जिनमें आठ ओडिशा और दो असम की रहने वाली थीं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इलाज करा रहे कुल 67 लोगों में से 16 वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं तथा 21 को ऑक्सीजन दी जा रही है । वहीं 30 की हालत स्थिर बनी हुई है। अब तक पांच कर्मचारियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।

पीड़ितों में ज़्यादातर ओडिशा, असम और झारखंड के प्रवासी मज़दूर हैं, साथ ही केरल, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के लोग भी शामिल हैं। घायलों का इलाज कई अस्पतालों में किया जा रहा है, जिनमें राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल और सरकारी स्टेनली मेडिकल कॉलेज अस्पताल के साथ-साथ वेल्स अस्पताल और वेंकटेश्वर अस्पताल जैसे प्राइवेट अस्पताल भी शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित