भीलवाड़ा , मार्च 24 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र में मंगलवार को वैन में गैस भरवाते समय एक घटना टल गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अजमेर-भीलवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भदाली खेड़ा के पास स्थित एलपीजी गैस पंप पर एक इक्को वैन में गैस भरवाते समय शॉर्ट सर्किट से अचानक आग भड़क उठी। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर तुरंत काबू पा लिया, जिससे एक भयावह विस्फोट होने से बच गया।
सूत्रों ने बताया कि घटना के समय पंप से महज 50 मीटर की दूरी पर गैस से भरा एक बड़ा टैंकर खड़ा था। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण दहशत में आ गए। सूचना पर मांडल चौराहा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित