बारां , मार्च 12 -- केंद्र सरकार द्वारा गैस की कीमतों में बढोत्तरी किए जाने और व्यावसायिक गैस सिलेण्डर की आपूर्ति बाधित करने के विरोध में राजस्थान में बारां जिला कांग्रेस 13 मार्च को धरना प्रदर्शन करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंकेगी।
जिला संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने गुरुवार को बताया कि शुक्रवार को दोपहर एक बजे श्रीजी चौक स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा उदपुरिया, अन्ता विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया, पूर्व विधायक पानाचन्द मेघवाल, छबडा करणसिंह राठौड, किशनगंज निर्मला सहरिया सहित अग्रिम संगठनों एवं प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेसजनों की उपस्थिति में जुलूस के रूप में प्रताप चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला फूंका जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित