वाराणसी , मार्च 15 -- महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में गैस की किल्लत के कारण मेस बंद होने पर छात्रों ने रविवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) से जुड़े छात्रों ने विश्वविद्यालय के गेट के बाहर नाले से गैस निकालने का व्यंग्यात्मक प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब छात्र नहीं माने, तो पुलिस प्रदर्शन में इस्तेमाल किया जा रहा सिलेंडर उठाकर ले गई।

छात्रों ने नाले के समीप चूल्हा और सिलेंडर रखकर प्रतीकात्मक रूप से चाय बनाई और अपना विरोध दर्ज कराया। छात्रों का आरोप है कि गैस की किल्लत के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन मेस में भोजन की सुचारू व्यवस्था नहीं कर पा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को भोजन के लिए भटकना पड़ रहा है। इस अव्यवस्था को लेकर छात्रों में गहरा असंतोष है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित