देहरादून , मार्च 14 -- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में गैस संकट के बीच जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को प्रशासन की तरफ से गठित की गई टीमों ने 17 गैस एजेसियों, 45 प्रतिष्ठानो, 5 पैट्रोल पम्पों का औचक निरीक्षण किया गया।

टीम की तरफ से 19 गैस सिलेंडर जब्त किए गए जबकि डोईवाला में एक प्राथमिकी दर्ज करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

जिला प्रशासन ने जनमानस से अपील की है कि वे घबराएं नही होमडिलिविरी के माध्यम से प्रत्येक उपभोक्ता तक घर तक गैस आपूर्ति की जाएगी।

वर्तमान में शहरी क्षेत्र के लिए एक बार गैस सिलेंडर प्राप्त करने के उपरान्त 25 दिन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद ही अगला सिलेंडर बुकिंग करा पाएंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को लगभग 29120 से अधिक उपभोक्ताओं को घरेलू और 69 उपभोक्ताओं को व्यावसायिक सिलेंडर वितरित किए गए हैं। घरेलू गैस सिलेंडर में 67 हजार के लगभग बैकलॉग बढ़ गया है।

जिला प्रशासन के मुताबिक अभी तक एक मार्च से अब तक 191548 घरेलू और 15336 वेबसाइट गैस सिलेंडर का वितरण किया जा चुका है, जबकि स्टॉक में 31807 सिलेंडर बचे हुए हैं।

जिला प्रशासन के अनुसार सिलेंडर की आपूर्ति की जाने के लिए लोड बढ़ा दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित