भरतपुर , मई 29 -- राजस्थान में भरतपुर के बयाना के सदर थाना क्षेत्र में पिकअप गाड़ी से एलपीजी गैस सिलेंडरों की डिलीवरी करके लौट रहे इंडेन गैस एजेंसी के कर्मचारी से दो बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर 35 हजार रुपये की नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग लूट लेने का मामला सामने आया है। निठार गांव के एजेंसी संचालक मेघ सिंह गुर्जर ने शुक्रवार को इस घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई।
पुलिस ने बताया कि सोनू प्रजापत से गुरुवार देर रात कुख्यात बदमाश सुरेंद्र उर्फ बबला गुर्जर एवं योगेश उर्फ खतरा गुर्जर ने लूटपाट की।
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित