टिहरी , अक्टूबर, 17 -- त्तराखंड में जनपद टिहरी में गैस उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी प्रक्रिया में तेजी लाने और गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए शनिवार को अपर जिलाधिकारी (एडीएम) शैलेन्द्र सिंह नेगी ने गैस एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने धीमी प्रगति वाली एजेंसियों को कार्य में तेजी लाने के साथ शत-प्रतिशत उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी सुनिश्चित करने के लिए गांव-गांव शिविर लगाने को कहा।
एडीएम की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में जनपद की विभिन्न गैस एजेंसियों की ई-केवाईसी प्रगति की अलग-अलग समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन एजेंसियों का कार्य धीमा है, वे ठोस कार्ययोजना बनाकर निर्धारित समयावधि में प्रक्रिया पूरी करें, ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
बैठक में ऑनलाइन गैस बुकिंग की स्थिति की भी समीक्षा की गई। एडीएम ने एजेंसियों से पिछले छह माह से गैस सिलेंडर की बुकिंग नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं का विवरण उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं तक ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से सिलेंडर पहुंचाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित