भराड़ीसैंण (गैरसैण) , मार्च 12 -- उत्तराखंड विधानसभा में गुरुवार को कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने एक गैर जनजातीय महिला को जनजातीय प्रमाण पत्र जारी किए जाने का मसला उठाया।

इस पर संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में एक महिला को जनजातीय प्रमाण पत्र जारी करने के मामले की जांच कर राज्य सरकार एक माह में निर्णय लेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित