नयी दिल्ली , मई 14 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में गुरुवार को चावल का औसत भाव स्थिर रहा। चावल के साथ चीनी की कीमतों में भी टिकाव रहा। गेहूं महंगा हुआ जबकि खाद्य तेलों में गिरावट का रुख रहा। दालों में उतार-चढ़ाव देखा गया।
औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 3,859 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रही। गेहूं चार रुपये महंगा हुआ और 2,786 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। आटे में भी टिकाव देखा गया।
दाल-दलहनों में उड़द दाल की औसत कीमत 31 रुपये और तुअर दाल की 26 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। मूंग दाल 14 रुपये और मसूर दाल 13 रुपये सस्ती हुई। चना दाल की कीमत तीन रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी।
मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जुलाई वायदा 42 रिंगिट टूटकर 4,396 रिंगिट प्रति टन रह गया। जुलाई का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 1.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.31 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित