चंडीगढ़ , अक्टूबर 02 -- पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकारने रबी सीजन 2026-27 से पहले पंजाब के किसानों के लिए प्रमाणित गेहूं बीज पर 50 करोड़ रुपये की सब्सिडी मंजूर की है।

श्री ढिल्लों के अनुसार, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें पत्र लिखकर इस निर्णय की जानकारी दी है। यह सहायता राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (एनएफएसएनएम) के बीज घटक के तहत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को रबी की बुवाई से पहले गुणवत्तापूर्ण गेहूं बीज सब्सिडी दरों पर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

श्री ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पंजाब के किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए सहायता जारी रखे हुए है। उन्होंने पंजाब के किसानों की ओर से श्री मोदी और कृषि मंत्री चौहान का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित