भोपाल , अप्रैल 04 -- मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी में हो रही देरी को लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह ने राज्य सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि खरीदी में लगातार विलंब किसानों के लिए गंभीर संकट पैदा कर रहा है।
अजय सिंह ने कहा कि किसान पहले ही प्राकृतिक जोखिम, बढ़ती लागत और कर्ज के बोझ से जूझ रहा है। ऐसे समय में सरकार द्वारा खरीदी टालना किसानों के साथ अन्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने की उम्मीद लगाए बैठे किसानों को मजबूरी में व्यापारियों को कम दाम पर उपज बेचनी पड़ रही है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि कई किसान बैंक ऋण के दबाव में डिफाल्टर होने की कगार पर पहुंच गए हैं। सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि बारदाने की कमी का हवाला देकर खरीदी में देरी की जा रही है, जबकि खुले बाजार और व्यापारियों के पास पर्याप्त बारदाना उपलब्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित