नयी दिल्ली , मई 25 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चावल की औसत कीमत बढ़ गयी। वहीं, गेहूं और चीनी में नरमी देखी गयी। दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।
औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 22 रुपये बढ़कर 3,872 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं सात रुपये टूटकर 2,787 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटा 12 रुपये सस्ता हुआ।
दाल-दलहनों में मिलाजुला रुख रहा। मसूर दाल की औसत कीमत 50 रुपये और तुअर दाल की 18 रुपये बढ़ गयी। वहीं, उड़द दाल की कीमत 36 रुपये और मूंग दाल की 35 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। चना दाल में कमोबेश टिकाव रहा।
मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अगस्त वायदा 14 रिंगिट गिरकर 4,472 रिंगिट प्रति टन रह गया।
स्थानीय बाजारों में मूंगफली तेल और वनस्पति की औसत कीमत 57-57 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी। सरसों तेल 54 रुपये और पाम ऑयल 36 रुपये फिसल गया। सोया तेल 28 रुपये सस्ता हुआ। वहीं, सूरजमुखी तेल तीन रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित