फिरोजाबाद , मार्च 21 -- उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में नगला खंगर थाना क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में संचालक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार नगला खंगर थाना क्षेत्र के गांव नई गढ़ी निवासी अनुराग उर्फ गोलू पास के नगला फतेह गांव में गेस्ट हाउस का संचालन करता था। वह पिछले दो दिनों से घर नहीं लौटा था, जिससे परिजनों को चिंता हुई। शनिवार को परिजन व ग्रामीण जब उसकी तलाश करते हुए गेस्ट हाउस पहुंचे तो कमरे के अंदर अनुराग का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

थाना प्रभारी के अनुसार कमरे से शराब की बोतल और नमकीन भी बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित