भरतपुर , अप्रैल 26 -- राजस्थान में धौलपुर में बाड़ी के सोने का गुर्जा वन क्षेत्र में एक हफ्ते में दूसरी बार आग लगने से हड़कंप मच गया है।

दमकल सूत्रों ने रविवार को बताया कि बढ़ते तापमान से डांग में लगी भीषण आग से अब तक करीब 50 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। फिलहाल दमकल के दल ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू के प्रयास में जुटे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित