बालोद , सितंबर 17 -- छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के बोहराडीह-मुजगहन गांव स्थित 220/132 केवी सब-स्टेशन गुरूर में गुरुवार को 160 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। आग की लपटों के साथ दूर तक धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दिया। घटना के बाद विद्युत उपकेंद्र में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और आग से पावर हाउस के अन्य हिस्सों को भी खतरा उत्पन्न हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना गुरूर थाना क्षेत्र की है। सब-स्टेशन में स्थापित 160 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर में अचानक आग भड़क उठी। आग की तीव्रता को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक विद्युत व्यवस्था में बदलाव किया गया है। घटना की सूचना गुरूर पुलिस को भी दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित