नयी दिल्ली , जनवरी 31 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं।

श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास जी की जन्म जयंती के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देती हूं।"उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी पूजनीय संत और समाज सुधारक थे। उन्होंने अपने उपदेशों के माध्यम से समानता, सामाजिक न्याय और प्रेम का संदेश दिया। सादगी और नैतिक अनुशासन के मार्ग पर चलते हुए उन्होंने जाति और धर्म के आधार पर होने वाले भेदभाव को समाप्त करने के लिए अथक प्रयास किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित