बिलासपुर , जुलाई 21 -- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र में गुरु-चेला परंपरा को लेकर हुए विवाद में एक किन्नर की कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटना के कुछ घंटे के भीतर आरोपी किन्नर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस के अनुसार सकरी थाना में अपराध क्रमांक 684/2026 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना में पता चला कि मृतक तन्नू खान, वर्षा जान और मीरा उर्फ आशीष आपस में गुरु भाई थे। वर्षा जान 17 जुलाई को दिल्ली से बिलासपुर आई थी और पुराना बस स्टैंड स्थित एक होटल में ठहरी थी।

जांच में सामने आया कि 20 जुलाई को तीनों जोकी स्थित मीरा के घर गए, जहां रिया उर्फ राकेश (24), निवासी सेमरचुवा बरेला, जिला मुंगेली भी उनके साथ पहुंचा। बाद में सभी ने शराब और मछली का सेवन किया। इसी दौरान किन्नर समाज की गुरु-चेला परंपरा को लेकर तन्नू खान और रिया के बीच विवाद शुरू हो गया।

पुलिस के अनुसार तन्नू खान ने रिया से उसे अपना गुरु बनाने और परंपरा के तहत निर्धारित राशि देने की बात कही, जबकि रिया ने किसी का चेला बनने से इनकार कर दिया। विवाद बढ़ने पर दोनों घर से निकल गए। बाद में तन्नू खान का मोबाइल बंद हो गया और उसका पता नहीं चल सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित