सोनीपत , सितंबर 19 -- हरियाणा मे सेवा संकल्प अभियान के तहत 'स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर सोनीपत' मुहिम के 48वें सप्ताह में शनिवार को गीता भवन चौक से दयाल चौक तक गुरुद्वारा रोड पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर निगम मेयर राजीव जैन ने स्वयं अभियान में भाग लेकर शहरवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया।
मेयर ने दुकानदारों, ढाबा संचालकों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों से अपील की कि वे अपने आसपास गंदगी जमा न होने दें। उन्होंने नागरिकों से कचरा सड़कों पर न फेंककर डस्टबिन में डालने और नगर निगम की कचरा गाड़ी को देने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित