हनुमानगढ़ , जून 29 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के टाऊन थाना क्षेत्र में एक गुरुद्वारा का दान पात्र चोरी हो गया, जिसमें करीब डेढ़ लाख का चढ़ावा था।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि ढालिया गांव में गुरुद्वारा की प्रबंधक समिति के प्रधान हिम्मत सिंह कंबोज सिख (57) द्वारा की गयी शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि 26 जून की रात करीब ढाई बजे गुरुद्वारा की गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने से मोटरसाइकिल पर घूम रहे दो युवकों पर चोरी करने का शक है। गुरुद्वारा के प्रधान ने चार व्यक्तियों पर चोरी करने का शक जाहिर किया है। चोर दानपात्र उठाकर गांव से करीब दो किलोमीटर दूर ले गए। वहां दानपात्र तोड़कर चढ़ावा राशि निकाल ली। अब तक चोरों का सुराग नहीं लगा। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित