गुरुग्राम , अगस्त 26 -- हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर-14 थाना क्षेत्र में एक युवक ने कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना उस समय हुई, जब उसकी बहन रक्षाबंधन के अवसर पर उसे राखी बांधने के लिए घर आई हुई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित