पटना, अप्रैल 24 -- िहार के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने शुक्रवार को शिक्षा विभाग क ओर से आयोजित एक दिवसीय उच्चस्तरीय कार्यशाला में हिस्सा लेते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और शिक्षा व्यवस्था का वास्तविक आकलन 'लर्निंग आउटकम्स' के आधार पर ही किया जाना चाहिए।
श्री चौधरी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि शिक्षक प्रशिक्षण का छात्रों के सीखने के स्तर पर वास्तविक प्रभाव पड़ रहा है या नहीं, तथा इसके लिए नियमित मूल्यांकन की सुदृढ़ व्यवस्था विकसित की जाए।
शिक्षा मंत्री ने 'क्लासरूम ऑब्जर्वेशन एवं वीकली मॉनिटरिंग सिस्टम' को अनिवार्य बताते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यालय में नियमित कक्षा अवलोकन, शिक्षण प्रक्रिया की निगरानी एवं छात्रों के सीखने का सतत मूल्यांकन सुनिश्चित किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित