पटना , अप्रैल 02 -- बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने गुड फ्राइडे की पूर्व संध्या पर प्रभुयीशु मसीह के अमर बलिदान को नमन करते हुए कहा कि गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का सबसे पवित्र दिन है।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि यह दिन पश्चाताप, उपवास और प्रार्थना के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि गुड फ्राइडे हमें सिखाता है कि सच्चा प्रेम सर्वोच्च बलिदान में व्यक्त होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित