नयी दिल्ली , अगस्त 29 -- केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू गुटनिरपेक्ष आंदोलन के राष्ट्राध्यक्षों के प्रथम सम्मेलन की 65वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में सोमवार से होने वाली दो दिन की उच्च-स्तरीय स्मरणोत्सव बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।
विदेश मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि एक सितंबर तक चलने वाली उच्च-स्तरीय स्मरणोत्सव बैठक का विषय , "गुटनिरपेक्षता की विरासत: आज की दुनिया के लिए सीख" है।
भारत इस आंदोलन का संस्थापक सदस्य है, जो ऐतिहासिक महत्व के एक मंच पर 121 विकासशील देशों को एक साथ लाता है। भारत आंदोलन के सिद्धांतों और मूल्यों के प्रति अभी भी प्रतिबद्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित