चित्तौड़गढ़ , अगस्त 19 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के मंगलवाड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक मिनी ट्रक में भरकर अवैध रूप से गुजरात ले जायी जा रही अवैध शराब और बीयर बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बुधवार को बताया कि थानाधिकारी भवानीशंकर ने मुखबिर से सूचना मिलने पर नाकाबंदी करके नारायणपुरा टोल से पहले एक ट्रक को रूकवाकर उसकी तलाशी ली तो उसमें पुराने बिस्कीट के बॉक्स की आड़ में ट्रक के कन्टेनर में छुपाकर ले जायी जा रही विभिन्न ब्रांड की कुल 505 अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद हुई।

उन्होंने बताया कि ट्रक चालक रिंकु कुम्हार निवासी भिवानी (हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस अवैध शराब की बाजार में कीमत करीब 60 लाख रूपये आंकी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित