, Feb. 21 -- इस आवास योजना को एकीकृत और समावेशी तरीके से नियोजित किया गया है, जिसमें आंगनबाड़ी और शॉपिंग सेंटर की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर और स्मार्ट सिटी में अत्याधुनिक वर्किंग विमेन हॉस्टल, राजकोट शहर सौराष्ट्र का औद्योगिक हब भी है। ऑटो इंजीनियरिंग सहित अनेक क्षेत्रों में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की महत्वपूर्ण भूमिका है।

राजकोट में आगामी समय में आधुनिक कन्वेंशन सेंटर के निर्माण के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से ग्रांट आवंटित की गयी है। स्मार्ट सिटी क्षेत्र में अत्याधुनिक वर्किंग विमेन हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए 49 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गयी है। इस हॉस्टल का निर्माण कार्य अभी प्रगति पर है।

राजकोट के विस्तार के साथ-साथ शुद्ध पेयजल की उपलब्धता के लिए न्यारा में 50 एमएलडी (दस लाख लीटर प्रतिदिन) क्षमता वाला फिल्टर प्लांट बनाने का आयोजन किया गया है। इसके लिए इस क्षेत्र में 342.72 लाख लीटर क्षमता का अंडरग्राउंड सम्प (भूमिगत भंडारण सुविधा) तथा पम्प हाउस का कार्य जारी है। इसके अलावा, माधापर क्षेत्र में 31.75 करोड़ रुपये के खर्च से 24.19 एमएल (मिलियन लीटर) क्षमता का ग्राउंड सर्विस रिजर्वायर (भूमि पर जल भंडारण के लिए टंकी) और तीन एमएल क्षमता के एलिवेटेड सर्विस रिजर्वायर (ऊंचाई पर पानी की टंकी) की सुविधाएं विकसित की जा रही हैं और पम्पिंग स्टेशन का कार्य जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित