जयपुर , अक्टूबर 13 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महामंत्री एवं पंजाब एवं जम्मू कश्मीर के पार्टी प्रभारी डॉ सतीश पूनियां ने गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय को प्रधानमंत्री नरेन्द्र के नेतृत्व एवं भाजपा की नीतियों के प्रति जनता के अटूट विश्वास की जीत बताया है।
डॉ पूनियां ने गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि साथ ही हाल में हुए अन्य राज्यों के उपचुनावों एवं स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता का विश्वास आज भी भाजपा के नेतृत्व और विचारधारा के साथ मजबूती से खड़ा है जबकि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की झूठ एवं नकारात्मक राजनीति लगातार जनता का विश्वास खो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित