लखनऊ , अप्रैल 12 -- गुजरात टाइटंस ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 19वें मुकाबले में टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गिल ने कहा हमारे लिए हर दो अंक बेहद महत्वपूर्ण हैं। शुरुआती कुछ मैचों में नतीजा आख़िरी गेंद तक गया था, ऐसे में उन दो अंकों ने राहत की सांस दी है। हमारा सफर अब तक शानदार रहा है। मेरे लिए निरंतरता सबसे बड़ी चीज है और हम उसी के लिए कोशिश करते हैं। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।
वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी ही करते। पिछला मैच ज़बरदस्त रहा। हर जीत अहम होती है, और जब आप उस अंदाज में जीतते हैं, तो वह और भी बेहतर होता है। लेकिन अब हम आगे बढ़ चुके हैं। हेड टू हेड आंकड़ों से हौसला जरूर मिलता है, लेकिन आपको हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देना होता है। पिछले मैच में हमने इंटेंट पर बात की थी, हम हमेशा इसी पर बात करते हैं। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित