चेन्नई , अप्रैल 26 -- गुजरात टाइटंस ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 37वें मुकाबले में टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।
आज यहां गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद गिल ने कहा उम्मीद है कि गर्मी गेंदबाजों के लिए ज्यादा मुश्किल नहीं होगी। हम कई चीजें सही कर रहे हैं, लेकिन बीच के ओवरों में बहुत ज्यादा रन लुटा रहे हैं। हमें अपनी लेंथ पर ध्यान देना होगा। अगर विकेट अच्छा है, तो पावरप्ले में 70-80 रन बनाने होंगे, हमें परिस्थितियों के हिसाब से आकलन करना होगा। टीम में एक बदलाव है, अरशद वापस आ गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित