वडोदरा , जनवरी 30 -- कप्तान एश्ले गार्डनर (46) और जॉर्जिया वेयरहम (नाबाद 44) की दमदार पारियों की बदौलत गुजराज जायंट्स ने शुक्रवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के 19वें मुकाबले में मुम्बई इंडियंस को जीत के लिए 168 रनों का लक्ष्य दिया।

आज यहां गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 167 रनों का स्कोर बनाया। गुजरात जायंट्स के लिए कप्तान एश्ले गार्डनर ने 28 गेंदों में सात चौके और एक छक्का लगाते हुए 46 रनों की पारी खेली। जॉर्जिया वेयरहम ने 26 गेंदों में चार चौके और दो छक्के उड़ाते हुए नाबाद 44 रन बनाये। वहीं अनुष्का शर्मा ने 31 गेंदों में चार चौके और एक छक्का लगाते हुए 33 रन बनाये। सोफी डिवाइन ने 21 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित