नयी दिल्ली , सितम्बर 28 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस और राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित 'सेवा संकल्प अभियान 2026' के अंतर्गत उनकी जन्मस्थली गुजरात के वडनगर से मौजूदा राजनीतिक कर्मभूमि उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक निकाली जा रही युवा रैली सोमवार को यहां पहुंचने पर इसमें शामिल युवाओं का भव्य स्वागत किया गया।
गुरुग्राम- दिल्ली सीमा पर सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और श्रीमती कमलजीत सहरावत के साथ भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री जयप्रकाश, दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा, प्रदेश महामंत्री मोहनलाल गिहारा, दिल्ली युवा मोर्चा अध्यक्ष रजत चौधरी और श्री रोहित चहल युवाओं का स्वागत किया।
दिल्ली भाजपा के ये नेता यात्रा में शामिल युवाओं के राष्ट्रपति बॉडीगार्ड्स मैदान पहुंचे जहां मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने सभी यात्रियों का व्यक्तिगत अभिनंदन किया और सभी ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत श्री मोदी के 25 योजनाओं के निमित वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता वी.डी. शर्मा, भाजपा महामंत्री हरीश द्विवेदी, दिल्ली भाजपा के सह प्रभारी जमयांग सेरिंग नामग्याल, सांसद मनोज तिवारी, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री जयप्रकाश, दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, श्री आशीष सूद , सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।
इस मौके पर श्री मल्होत्रा ने कहा कि पूरे प्रदेश में जहाँ-जहाँ भी आपका आगमन हो रहा है, वहाँ आप लोग सेवा के कार्य भी कर रहे हैं। चाहे स्वच्छता की बात हो, वृक्षारोपण की बात हो या वहाँ के धार्मिक स्थलों को भारत की विरासत के रूप में संरक्षित रखते हुए उनकी स्वच्छता की बात हो।
उन्होंने कहा, "श्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है और उस विकसित राष्ट्र के विरासत को संयोजन के काम हम सब की जिम्मेदारी है।" उन्होंने कहा कि वाडनगर से चली यह विकास यात्रा वाराणसी तक जायेगी इसलिए आप सभी प्रधानमंत्री उस यात्रा के भी साक्षी हैं जो मुख्यमंत्री के रूप में शुरू होकर प्रधान सेवक के रूप में जारी है।
वहीं, श्रीमती गुप्ता ने कहा, "बड़नगर से वाराणसी की यह अद्भुत यात्रा है, जिसके आप साक्षी बन पा रहे हैं, इसके लिए मैं हमारे संगठन को बधाई देती हूँ। हमारे बीच जितने भी गणमान्य बैठे हैं उनकी ओर से हम सब मिलकर आपको बहुत साधुवाद और शुभकामनाए देते हैं।"उन्बोंने कहा कि कहा कि 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का इस यात्रा से बेहतर कोई और उदाहरण नहीं हो सकता। यह यात्रा, जो आप सभी के माध्यम से शुरू हुई है, पूरे भारतवर्ष में प्रेम, भाईचारे, हमारी विरासत के प्रति हमारी भावनाओं और देशभक्ति की हमारी गहरी जड़ों को लेकर आगे बढ़ रही है। आप इस संदेश को पूरे भारतवर्ष में ले जाने के लिए निकले हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित