गिरिडीह , मार्च 06 -- झारखंड के गिरिडीह जिले के गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के हुट्टी बाजार दास टोला में होली के दूसरे दिन देर रात डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में चाकू मारने से अजय दास नामक युवक की हत्या हो गई, जबकि उसके दो और भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए है।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि घटना को मुहल्ले के ही रॉबिन दास, रोनित दास, रोहित और रवि दास नामक युवकों ने मिलकर अंजाम दिया है। घटना के बाद सारे आरोपी फरार हो गए।
घटना के बाद मृतक के शव को सदर अस्पताल लाया गया।
सूचना मिलते ही डीएसपी नीरज सिंह और नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह भी सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में लग गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित