गिरिडीह , फरवरी 05 -- झारखंड के गिरिडीह जिले के हरलाडीह थाना क्षेत्र में 25 जनवरी को दो नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चार नाबालिक सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गुरुवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने ने बताया कि मामले में कुल 8 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है, जिनमें 4 बालिग और 4 नाबालिग शामिल हैं।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
डॉ. कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर खुखरा (हरलाडीह) थाना काण्ड स० 02/26 दिनाक 26.01.2026 धारा 70 (2)/3 (5) बी०एन०एस० एव 6/10 पोक्सो एक्ट दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि यह मामला दर्ज होने के बाद काण्ड के त्त्वरित उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह के द्वारा अनुगंडल डुमरी पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया। साथ ही घटना की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर श्वान दरता, विधि-विज्ञान प्रयोगशाला, राँची एवं तकनीकी टीम, को घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित करने हेतु प्रतिनियुक्त किया गया।
विशेष अनुसंधान दल के द्वारा मानवीय एव तकनीकी सहायता से इस काण्ड का साक्ष्यानुसार उद्भेदन किया। दुष्कर्म करने में संलिप्त 04 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई एवं 04 विधि-विरूद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में हारलडीह थाना के मंझलाडीह के रहने वाले 26 वर्षीय राजेश मुर्मू, 23 वर्षीय रविलाल टुडू, धनबाद के मणियाडीह के रहने वाले 21 वर्षीय संजय टुडू और 23 वर्षीय सोहन टुडू के अलावे विधि-विरूद्ध किशोर-04 लोग शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित