गिरिडीह , जनवरी 29 -- झारखण्ड के गिरिडीह शहर के मौलाना आजाद चौक के पास एक बार फिर एक ट्रक की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई।

घटना गुरुवार की सुबह की है। मृतक वृद्ध की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अजीडीह का रहने वाले 58वर्षीय चिंतामन दास के रूप में हुई है। इस दौरान घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

इस बीच स्थानीय लोगों ने घटना की विरोध में मौलाना आजाद चौक को कुछ देर के लिए जाम कर दिया।

नगर थाना पुलिस ने समय रहते सड़क जाम कर रहे लोगो को समझा बुझाकर शांत किया और सड़क जाम हटाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित