हाजीपुर , मई 13 -- यात्रियों की सुविधा को लेकर दानापुर मंडल के जमुई स्टेशन पर गाड़ी सं. 22347/22348 हावड़ा-पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का 15.05.2026 से प्रायौगिक तौर पर दो मिनट का ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है ।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि 15.05.2026 से गाड़ी सं. 22347 हावड़ा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस 20.05 बजे जमुई स्टेशन पहुंचेगी और 20.07 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। उन्होंने बताया कि इसी तरह 22348 पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस 09.49 बजे जमुई स्टेशन पहुंचेगी और 09.51 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित