हाजीपुर , मई 14 -- ात्रियों की सुविधा के लिये हावड़ा और मोकामा के मध्य चलने वाली गाड़ी सं. 13029/13030 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस में अस्थायी तौर पर साधारण श्रेणी का 01 अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया गया है । पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि यह अस्थायी संयोजन हावड़ा से 15.05.2026 से 15.06.2026 तक तथा मोकामा से 16.05.2026 से 16.06.2026 तक यह प्रभावी रहेगा ।

श्री चन्द्र ने बताया कि साधारण श्रेणी के 01 अतिरिक्त कोच के संयोजन के उपरांत इस ट्रेन में साधारण श्रेणी के 07 के बदले 08 कोच तथा शयनयान श्रेणी के 03 तथा एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 13 कोच होंगे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित