गरियाबंद , फरवरी 04 -- पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत गारियाबंद पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है, जिसकी जानकारी बुधवार को मीडिया को दी गई।
फिंगेश्वर थाना पुलिस ने उड़ीसा से गांजा लेकर आ रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
तीन फरवरी 2026 को थाना प्रभारी फिंगेश्वर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति एक मोटरसाइकिल में अवैध गांजा लेकर उड़ीसा की ओर से फिंगेश्वर आ रहे हैं।
सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान उक्त मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें तीनों आरोपियों के कब्जे से गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राकेश ठाकुर (42 वर्ष), संजय उके (42 वर्ष) एवं परमानंद साहू (36 वर्ष) निवासी बैकुंठधाम वार्ड क्रमांक 31, भिलाई, थाना छावनी, जिला दुर्ग बताए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित